top of page

नागरिकता बिल | जापान के PM शिंजो आबे का भारत दौरा रद | जल्‍द सुनिश्चित होगी तारीख

  • Dec 13, 2019
  • 2 min read


टोक्‍यो, एजेंसी। जापान के प्रधानमंत्री की प्रस्‍तावित भारत यात्रा रद हो गई है। भारत में नागरिकता कानून को लेकर गुवाहाटी में उपजे विवाद के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की भारत यात्रा टल गई है। बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजा अबे की असम की राजधानी गुवाहाटी में एक शिखर वार्ता होनी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आबे का दौरा टलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों में भविष्य में यह कार्यक्रम तय करने पर सहमति बनी है। बता दें कि नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर में जबरदस्त विरोध चल रहा है और असम इससे खासा प्रभावित है।


गौरतलब है कि भारत में नागरिकता कानून को लेकर असम और पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। जापान के जीजी प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत दौरा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद कर दिया हैं। इसके तहत जापान के प्रधानमंत्री रविवार को भारत पहुंचना था। आबे को गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेना था।


गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर के बीच होने वाली शिखर मुलाकात की तैयारी थी। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। इसके चलते जापान के प्रधानमंत्री भारत का दौरा रद कर दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए शिखर वार्ता के लिए किसी दूसरे स्थान को भी चयन हो सकता है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


पूर्वोत्‍तर भारत में तनावपूर्ण हालात असम में प्रदर्शन

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्‍तर भारत में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। एहतियात के तौर पर असम के सभी स्‍कूलों को 22 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के साथ प्रदर्शनकारी सेना और पुलिस की तैनाती के बाद भी लगातार कर्फ्यू का उल्‍लंघन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग लगाने का भी प्रयास किया।

Comments


bottom of page